हजारीबाग के भागमणि ज्वेलर्स से चोरी करती हुई तीन महिलाएं गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Three Women Arrested for Stealing Jewelers : हजारीबाग के लोहसिगना थानांतर्गत सेठ मोहल्ला स्थित भागमणि ज्वेलर्स (Bhagamani Jewelers) से चोरी करती हुई तीन महिलाओं को आसपास के दुकानदारों ने रंगे हाथों पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया।

उक्त महिलाओं में मुमताज बेगम, सजना बीवी और मरियम शामिल हैं। तीनों महिलाएं कोलकाता कालीजोर (Kolkata Kalijor) थानांतर्गत की रहने वाली हैं।

घटना के संबंध में जेवर दुकान के संचालक ओमप्रकाश ने बताया कि तीनों महिलाएं दुकान पर आईं और अंगूठी और हाथ का कड़ा दिखाने के लिए बोलीं।

इसी दौरान एक महिला ने हाथ का कड़ा चुरा कर रख लिया। इसके बाद तीनों से पूछताछ की गई, लेकिन महिलाओं ने उल्टा छेड़छाड़ का आरोप लगाकर फंसाने की बात कहने लगी।

इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। Police तीनों महिलाओं को अपने साथ ले गई। उन्होंने यह भी कहा कि इन दिनों शहर में महिला चोर गिरोह सक्रिय है।

Share This Article