कुरकुरे उर्फ साहिल मर्डर केस में दो और अरेस्ट, अपराधियों को मदद करने वालों पर भी शिकंजा

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: साहिल उर्फ कुरकुरे हत्याकांड में रांची पुलिस ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली DSP प्रकाश सोय ने शुक्रवार को बताया कि इनकी पहचान मोहम्मद फैजान अहमद उर्फ लोढ़ा अहमद और अथार तौहीद के रूप में हुई है। अब तक इस मामले में कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड में छह आरोपितों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है, जिनमें मुख्य आरोपी भी शामिल हैं। DSP प्रकाश सोय ने कहा कि अपराधियों को पनाह देने और उनकी मदद करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी बाकी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और जांच अभी जारी है।

उल्लेखनीय है कि 10 अगस्त को कुरकुरे उर्फ साहिल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने शहर में सनसनी फैला दी थी और पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी। अब तक की गिरफ्तारियों से केस में बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

Share This Article