Latest NewsझारखंडFRCFR मधुबनी में शाम 5 बजे तक हुई 49% वोटिंग, मैथिली ठाकुर...

FRCFR मधुबनी में शाम 5 बजे तक हुई 49% वोटिंग, मैथिली ठाकुर ने पहली बार किया मतदान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Madhubani Lok Sabha: सोमवार को मधुबनी लोकसभा क्षेत्र (Madhubani Lok Sabha) में Voting शाम 5 बजे खत्म हो गई है। जिले में कई इलाकों में आज बारिश के बीच मतदान हुआ।

शाम 5 बजे तक 49% वोटिंग हुई है। जानी-मानी लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने भी पहली बार Voting की है।

मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur) राज्य स्वीप आइकॉन भी हैं। वो लगातार हर लोकसभा क्षेत्र में घूमकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रही हैं। आज उन्होंने खुद वोट करने के बाद Video जारी कर बाकी मतदाताओं से भी अपने-अपने घरों से निकल मतदान करने की अपील की है।

मधुबनी के कई इलाकों में बारिश हुई है। इस बीच मतदाता वोटिंग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचे। मेयर अरुण राय ने भी मतदान किया है। महिलाओं में वोटिंग को लेकर काफी उत्साह नजर आया। बड़ी संख्या में महिलाएं वोट देने पहुंची।

वोट बहिष्कार भी हुआ, पकड़े गए फर्जी वोटर

लोकसभा क्षेत्र के जाले प्रखंड की बूथ संख्या 116 बेलवाड़ा गांव में और सिंघवारा के चमनपुर मतदान केंद्र संख्या 75 पर लोगों ने वोट का बहिष्कार किया है।

सड़क की मांग को लेकर मतदाता बहिष्कार कर रहे हैं। इधर, बिस्फी में बूथ नंबर 148,149,150 पर फर्जी Voting मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। मतदान केंद्र से पुलिस आरोपी युवक को लेकर गई है।

वहीं बेनीपट्टी विधानसभा में एक जीवित वृद्ध वोटर को मृत घोषित करने का मामला सामने आया है। मामला परौल गांव के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बूथ केंद्र संख्या 147, 148 और 149 का है।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...