इन जिलों में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, कुछ ही घंटे में गरज के साथ होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है। इसके अनुसार खराब मौसम होने पर सतर्क रहें और सावधान रहें। सुरक्षित स्थान पर ही रुकें।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : झारखंड (Jharkhand)  के विभिन्न जिलों में अचानक से मौसम (Weather) का मिजाज बदलने वाला है।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गोड्डा, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार, पलामू और सिमडेगा में अगले कुछ घंटे में गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है।

इन जिलों के कुछ भागों में वज्रपात की भी आशंका जतायी गयी है। IMD ने इसे लेकर येलो अलर्ट (Yellow Alert) भी जारी किया है।

वज्रपात को लेकर चेतावनी

मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है। इसके अनुसार खराब मौसम होने पर सतर्क रहें और सावधान रहें। सुरक्षित स्थान पर ही रुकें।

बारिश या गरज की स्थिति में कभी भी पेड़ के नीचे नहीं रुकें। सुरक्षित जगह पर ही शरण लें। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेतों में नहीं जाएं।

खेत में हैं तो तुरंत बाहर निकल जाएं और सुरक्षित जगह पर चले जाएं। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।

Share This Article