रांची प्रेस क्लब में जब भी आता हूं, लगता है अपने परिवार में आया हूं, संजय सेठ ने…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sanjay Seth said : रांची प्रेस क्लब (Ranchi Press Club) में जब भी मैं आता हूं, लगता है कि अपने परिवार में आया हूं। पूरे देश में ऐसा प्रेस क्लब दूसरा नहीं है। इस क्लब पर समाज को नाज है।

ये बातें केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ (Sanjay Seth) ने रविवार को कही। वे रांची प्रेस क्लब में आयोजित सम्मान समारोह में हिस्सा ले रहे थे।

सेठ रांची प्रेस क्लब के Associate Member भी हैं। इस दौरान उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। सेठ ने कहा कि जीवन में पैसे से, पद से कुछ हासिल नहीं कर सकते, अपने व्यवहार से ही हम सब कुछ हासिल कर सकते हैं।

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार रांची Press Club पहुंचे सेठ का स्वागत क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन और सचिव अमरकांत ने शॉल ओढ़ाकर किया।

उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरि, सह सचिव रतन लाल और कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह, आलोक कुमार सिन्हा, अंजनी कुमार, आरजे अरविंद, संजय सुमन, सौरभ शुक्ला, चंदन भट्टाचार्य, मोनू कुमार ने पौधा देकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन मैनेजिंग कमेटी सदस्य आरजे अरविंद ने किया।

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश राय, प्रमोद झा, निलय सिंह, सुनील सिंह, सुशील सिंह मिंटू, दिलीप सिंह, परवेज़ क़ुरैशी, आमिर, काजल मेहता, अजय लाल, प्रभात जायसवाल सहित अन्य मौजूद थे।

Share This Article