BREAKING! : महिला ने हेमंत सोरेन के खिलाफ दर्ज कराया बलात्कार का केस, निशिकांत दुबे ने बताई…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Rape Case on Hemant Soren : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है।

जमीन घोटाला (Land Scam) मामले में पहले से बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (Birsa Munda Central Jail) में बंद हेमंत सोरेन पर गोड्डा से भाजपा प्रत्याशी और भाजपा नेता निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता जेल में फोन (Phone) का इस्तेमाल कर रहे हैं और BJP के लोगों को धमकाया जा रहा है।

उन्होंने महिला सुरक्षा पर कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) के आरोपों का जवाब देते हुए दावा किया कि हेमंत सोरेन के खिलाफ एक महिला ने रेप (Rape) का केस किया है।

15 दिन पहले दर्ज हुआ रेप का केस

सांसद ने कहा, ‘मैं आपको जानकारी दे दूं कि जिस महिला ने 2013 में हेमंत सोरेन पर बलात्कार का आरोप लगाया था, उसने फिर 15 दिन पहले केस दर्ज करा दिया है। कहा है कि बांद्रा के होटल में मेरे साथ रेप हुआ था, इसकी जांच होनी चाहिए।

हेमंत सोरेन के गुर्गे लगातार कर रहे संपर्क

आगे उन्होंने कहा कि लगातार चुनाव को प्रभावित करने के लिए जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री और गुर्गे संपर्क कर रहे हैं, पैसे भेज रहे हैं। इसलिए मैंने कहा है किED को जेल के सभी फोन को कस्टडी में लेना चाहिए और जो फेसटाइम पर बात हो रही है उसे टेप करना चाहिए।’

दुबे ने आगे कहा, ‘मेरे कारण ही सभी अपराधी जेल में हैं। सभी को पता है कि निशिकांत दुबे खत्म हो जाएगा तो खत्म हो जाएगी।

यह जो डायरी और कैश पकड़ा गया है उसमें हाफिजुल हसन और बादल पत्रलेख का नाम है और इसलिए मैंने कहा कि दोनों को समन होगा।’

Share This Article