रांची के संत अन्ना स्कूल की छात्रा को युवक ने दी किडनैप करने की धमकी, मामला दर्ज

रांची के संत अन्ना इंटरमीडिएट (Saint Anna Intermediate) की छात्रा से छेड़खानी करने और उसे अगवा करने की धमकी दी गई है। आरोप मांडर निवासी प्रेमदीप महली पर लगा है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Youth threatens to Kidnap a student of Sant Anna School: रांची के संत अन्ना इंटरमीडिएट (Saint Anna Intermediate) की छात्रा से छेड़खानी करने और उसे अगवा करने की धमकी दी गई है। आरोप मांडर निवासी प्रेमदीप महली पर लगा है।

इस संबंध में छात्रा ने प्रेमदीप महली के खिलाफ लालपुर थाने (Lalpur Police Station) में मंगलवार को FIR दर्ज करायी है।

छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह अपने नानी के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही है। दो महीने से प्रेमदीप नामक युवक दो महीने से स्कूल आने-जाने के दौरान लगातार पीछा कर रहा है।

कई बार आरोपी उनसे बातचीत करना चाहा, मगर वह बात करने से इंकार कर दी। जिसके बाद आरोपी उसे स्कूल के पास पकड़ लिया। उठाकर ले जाने और जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद वह थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया।

Share This Article