Homeझारखंडझारखंड : जेल में बंद कुख्यात नक्सली की कोरोना से मौत, कुछ...

झारखंड : जेल में बंद कुख्यात नक्सली की कोरोना से मौत, कुछ दिनों पहले ही किया था आत्मसमर्पण

spot_img

हजारीबाग: हजारीबाग के ओपन जेल में बंद कुख्यात नक्सली जोनल कमांडर भूषण यादव की मंगलवार को कोरोना से मौत हो गई।

दस लाख के इनामी नक्सली ने कुछ दिन पहले डीआईजी अमोल विनुकांत होमकर के सामने आत्मसमर्पण किया था।

आत्मसमर्पण के बाद से हजारीबाग के ओपन जेल में था। पिछले कुछ दिनों से ओपन जेल में ही कोविड जांच किया जा रहा था।

बताया गया है कि इस दौरान उसे सांस लेने में तकलीफ हुई। हालत बिगड़ने लगी तो ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई। लेकिन उसको बचाया नहीं जा सका।

उल्लेखनीय है कि अपने समय में भूषण ने गुमला, लोहरदगा और लातेहार में कई बड़ी नक्सली घटनाओं को अंजाम दिया था।

बता दें कि झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 6899 नये मामले मिले हैं। इस दौरान 5614 मरीज ठीक हुए हैं।

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 251371 हो गया है। इनमें 59675 सक्रिय केस हैं। जबकि 188623 मरीज ठीक हुए हैं।

अबतक राज्य में 3073 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 75.03 प्रतिशत है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...