Latest Newsझारखंडझारखंड को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात, PM मोदी करेंगे...

झारखंड को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi-Varanasi-Ranchi Vande Bharat Express: PM मोदी झारखंड को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) ट्रेन की सौगात देंगे। यह ट्रेन बनारस तक चलेगी।

प्रधानमंत्री 12 मार्च को इसका ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। इस ट्रेन के चलने से Ranchi Station से खुलने वाली वंदे भारत की संख्या तीन हो जाएगी।

रांची-वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 18 मार्च, 2024 से किया जाएगा। इन ट्रेनों में वातानुकूलित चेयर कार के सात कोच एवं वातानुकूलित Executive Chair Car के एक कोच यानी आठ कोच होंगे।

उद्घाटन स्पेशल ट्रेन का रांची प्रस्थान 09:00 बजे, मूरी आगमन 10:10 बजे प्रस्थान 10:12 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 11:20 बजे प्रस्थान 11:22 बजे, कोडरमा आगमन 13:00 बजे प्रस्थान 13:02 बजे, गया आगमन 14:30 बजे प्रस्थान 14:35 बजे, सासाराम आगमन 15:43 बजे प्रस्थान 15:45 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 16:05 बजे प्रस्थान 16:10 बजे एवं वाराणसी आगमन 17:00 बजे होगा।

रांची-वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 18 मार्च से किया जाएगा।

ट्रेन संख्या 20887 रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस 18 मार्च से सप्ताह में छह दिन (गुरुवार छोड़कर) रांची से प्रस्थान करेगी।

ट्रेन का रांची प्रस्थान 05:10 बजे, मूरी आगमन 06:10 बजे प्रस्थान 06:12 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 07:10 बजे प्रस्थान 07:12 बजे, कोडरमा आगमन 08:40 बजे प्रस्थान 08:42 बजे, गया आगमन 10:00 बजे प्रस्थान 10:05 बजे, सासाराम आगमन 11:03 बजे प्रस्थान 11:05 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय (Pandit Deendayal Upadhyay) आगमन 12:15 बजे प्रस्थान 12:20 बजे एवं वाराणसी आगमन 13:00 बजे होगा।

-ट्रेन संख्या 20888 वाराणसी – रांची वंदे भारत एक्सप्रेस 18 मार्च से सप्ताह में छह दिन (गुरुवार छोड़ कर) वाराणसी से प्रस्थान करेगी।

-ट्रेन का वाराणसी प्रस्थान 16:05 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 16:40 बजे प्रस्थान 16:45 बजे, सासाराम आगमन 17:48 बजे प्रस्थान 17:50 बजे, गया आगमन 18:45 बजे प्रस्थान 18:50 बजे, कोडरमा आगमन 19:50 बजे प्रस्थान 19:52 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 21:50 बजे प्रस्थान 21:55 बजे, मूरी आगमन 22:48 बजे प्रस्थान 22:50 बजे एवं रांची आगमन 23:55 बजे होगा |

इन ट्रेनों में वातानुकूलित चेयर कार के 07 कोच एवं वातानुकूलित एक्ज़ेक्यूटिव चेयर कार का 01 कोच, कुल 08 कोच होंगे।

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से सोमवार को रांची रेल मंडल के डीआरएम जसमीत सिंह बिंद्रा ने मुलाकात की।

उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि 12 मार्च को रांची-बनारस वंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऑनलाइन हरी झंडी दिखाएंगे। इस अवसर पर रांची में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने CM को इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रण पत्र दिया।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...