Jharkhand : सड़क दुर्घटना में एक की मौत, आवागमन रहा आठ घंटे तक बाधित

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: मधुपुर अनुमंडल के मार्गोमुंडा थाना क्षेत्र के कुसमाहा मोड़ पर मंगलवार को सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ सोनालाल मरांडी की मौत हो गई।

मृतक गिरिडीह जिला अंतर्गत गांडेय थाना क्षेत्र के हरनाडीह गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी व माता-पिता के अलावे 2 पुत्र व तीन पुत्री हैं।

इस घटना और मृतक के परिजनों को मुआवजे को लेकर ग्रामीण व मृतक के परिजनों ने जामताड़ा-गिरिडीह मुख्य मार्ग कुशमाहा-मोड़ के समीप घण्टों जाम कर दिया।

इस जाम के कारण सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई और करीब आठ घंटे तक आवागमन बाधित रहा घटना की जानकारी मिलते ही मधुपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बशिष्ठ नारायण सिंह, इंस्पेक्टर इंचार्ज सह मधुपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार मल्लिक, मार्गोमुंडा थाना प्रभारी खदी कुजूर, मारगोमुण्डा बीडीओ संतोष कुमार चौधरी समेत प्रसाशन बल घटना स्थल पर पहुँचे।

प्रशासन के घन्टो के प्रयास के बाद जाम को हटाया गया।

Share This Article