मंईयां सम्मान योजना का लाभ ले रहे मुर्दे

News Update
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Maiya Samman Yojana : झारखंड सरकार की Maiya Samman Yojana में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा सामने आया है। लाभ पाने के लिए लोग तरह-तरह के गलत तरीके अपना रहे हैं। इस गड़बड़ी को लेकर Hemant Soren सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। इसी कड़ी में पलामू के DC ने आदेश दिया है कि योजना के लाभुकों की जांच की जाए।

चार प्रखंडों में 584 अयोग्य लाभुक पाए गए

अब तक की जांच में केवल चार प्रखंडों में 584 अयोग्य लाभुक पाए गए हैं। इस खुलासे के बाद जिला प्रशासन ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) को निर्देश दिया है कि योजना के सभी अयोग्य लाभुकों की जांच कर उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। इसके अलावा, फर्जी तरीके से लाभ लेने वालों से ब्याज सहित राशि वसूलने का भी आदेश दिया गया है।

सरकारी नौकरी वालों के परिवार उठा रहे योजना का लाभ

जांच में यह भी सामने आया है कि सरकारी नौकरी करने वाले परिवारों के सदस्य इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। पारा टीचर और स्वास्थ्य सहिया जैसे पदों पर कार्यरत लोगों के परिवार के सदस्य भी योजना का लाभ लेते पाए गए हैं।

दिसंबर में लाखों लाभुकों को भेजी गई थी राशि

जानकारी के अनुसार, Palamu जिले में दिसंबर माह में तीन लाख 72 हजार 937 लाभुकों के खाते में योजना की राशि भेजी गई थी। अब प्रशासन यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि केवल योग्य लाभुकों को ही योजना का लाभ मिले और फर्जीवाड़ा करने वालों से राशि की वसूली की जाए।

Share This Article