अपना बच्चा समझ महिला ने सांप को करवाया स्तनपान, अस्पताल में चल रहा है इलाज

पलामू जिले के मेदिनीनगर नगर निगम (Medininagar Municipal Corporation) क्षेत्र में एक महिला ने सांप को अपना बेटा समझ कर स्तनपान करवा दिया।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Woman Breastfeeds Snake Considering it as Her child : पलामू जिले के मेदिनीनगर नगर निगम (Medininagar Municipal Corporation) क्षेत्र में एक महिला ने सांप को अपना बेटा समझ कर स्तनपान करवा दिया।

घटना की जानकारी होते ही महिला को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां फिलहाल महिला की स्थिति सामान्य है।

इस संबंध में महिला ने बताया कि वह अपने नवजात के साथ घर के अंदर सोई हुई थी। इसी दौरान धामिन प्रजाति का सांप घर मे घुस गया और उसके पास पहुंच गया।

इस दौरान नवजात भी उसके पास ही सोया हुआ था। तभी सांप महिला का स्तनपान (Breastfeeding) करने लगा। महिला ने बताया कि क्योंकि वह आधी नींद में थी इसलिए उसे लगा कि उसका नवजात बच्चा दूध पी रहा है।

हालांकि कुछ ही देर बाद उसे अहसास हुआ कि सांप उसका स्तनपान कर रहा है। जैसे ही महिला को पता चला उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। इस दौरान सांप वहां से भाग गया। महिला ने जैसे ही पूरी बात अपने परिजनों को बताई उसके परिजन तुरंत उसे लेकर मेदिनीराय Medical College and Hospital पहुंचे जहां उसे इलाज के लिए भर्ती किया गया है।

Share This Article