महिलाओं को बंधक बनाकर 4 लाख की लूट

पलामू जिले के छत्तरपुर अनुमंडल अंतर्गत नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के नावाटाड़ निवासी गंगा ठाकुर के घर में डकैती (Robbery) हुई है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Looted Rs 4 Lakh by taking Women Hostage : पलामू जिले के छत्तरपुर अनुमंडल अंतर्गत नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के नावाटाड़ निवासी गंगा ठाकुर के घर में डकैती (Robbery) हुई है।

जानकारी के अनुसार पिंटू सिंह के ईंट-भट्ठे के सामने गंगा ठाकुर के घर बीती रात लगभग 9.30 बजे 10 की संख्या में हथियार से लैस डकैत घर में घुसकर घर को बंद कर एक-एक महिला से आभूषण, Jewelery लगभग तीन से चार लाख रुपये और नकदी 50 हजार रुपये लूट कर चले गए।

डकैतों ने सभी को अपने कब्जे में लेकर मोबाईल आदि लूट लिया था। लगभग एक घंटा तक लूटपाट कर बाहर से दरवाजा बंद कर चले गए। शोर मचाने के बाद अगल बगल के लोग जुटे। तबतक डकैत वहां से निकल गए थे।

घटना के तुरन्त बाद इसकी सूचना Naudiha Bazaar Police को दी गई। थाना प्रभारी अमित द्विवेदी ने घटनास्थल पर पहुंचकर लुटपाट की जानकारी ली। उन्होंने सीमावर्ती थानों को सूचित कर छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है।

भुक्तभोगी गंगा ठाकुर के पुत्र अनूप ठाकुर ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है। थाना प्रभारी ने बताया कि लूट तो हुई है। डकैतों को पकड़ने के लिए सभी थाना, चेकपोस्ट पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया है।

Share This Article