झारखंड : प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली पत्नी, बनाया बंधक

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पाकुड़: पति द्वारा अपनी पत्नी को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद दोनों को बंधक बनाकर रखे जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामला महेशपर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव की है।

रद्दीपुर ओपी के अम्बईपहाड़ी गांव निवासी महिला के पति कुवार हेम्ब्रम ने बताया कि बीते पांच साल पूर्व उसकी शादी प्रेम प्रसंग से महेशपुर के चांदपुर गांव की नमिता के साथ हुई थी। कुवार हेम्ब्रम तमिलनाडु में काम करता है।

जिस कारण उसकी पत्नी मायके में ही रहती थी। इसी दौरान उसकी पत्नी का संबंध रद्दीपुर थाना क्षेत्र निवासी शिवराम मुर्मू के साथ हो गया।

पांच साल पहले हुए था प्रेम विवाह

महिला के पति ने बताया कि पांच साल पूर्व उसका प्रेम विवाह हुआ था। महिला के पति का दावा है कि उसने घटना के दिन अपनी पत्नी को उसी लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा।

घटना की जानकारी से आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने दोनों को बंधक बना लिया और दोनों को ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान राम मुर्मू के घर में बांधकर रखा। जिससे वे लोग भाग न सके।

घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों को देखते हुए ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना शनिवार को महेशपुर थाना पुलिस को दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचकर दोनों को अपने साथ थाना लेकर चले गए। हालांकि बाद में इस संबंध में थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया।

Share This Article