Homeबिहारझारखंड पुलिस ने आरा से हम नेता दानिश रिजवान को दबोचा, सुषमा...

झारखंड पुलिस ने आरा से हम नेता दानिश रिजवान को दबोचा, सुषमा बड़ाईक पर गोली चलवाने का आरोप

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

आरा: हम के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान को गुरुवार को झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दानिश रिजवान पर सुषमा बड़ाईक पर गोली चलाने का आरोप है। शुक्रवार को ट्रांजिट रिमांड के बाद झारखंड पुलिस रवाना होगी। झारखंड पुलिस ने बिहार की पुलिस से मदद लेकर उसे गिरफ्तार किया है. दानिश वर्तमान में पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव है।

अपराधियों ने सुषमा बड़ाईक को मारी थी गोली

जानकारी के अनुसार, झारखंड के रांची स्थित अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के समीप पिछले महीने चर्चित महिला सुषमा बड़ाईक को गोली मारी गई थी। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को आरोपित हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान को गिरफ्तार किया है। आरोपित आरा टाउन थाना के तरी मोहल्ला का निवासी है।

टाउन पुलिस के सहयोग से दबोचा

रांची से आई पुलिस टीम ने टाउन पुलिस के सहयोग से आरा कोर्ट के समीप से आरोपित को धर दबोचा। झारखंड पुलिस आरोपी को अब ट्रांजिट रिमांड पर रांची ले जाने की प्रक्रिया पूरी करने में लगी हुई है। इधर, हम पार्टी के पूर्व नेता की गिरफ्तारी को लेकर काफी देर खलबली मची रही।

आरा कोर्ट से निकलते ही पुलिस ने दबोचा

इधर, हम पार्टी के पूर्व प्रवक्ता दानिश रिजवान गुरुवार को एक केस की तारीख को लेकर आरा सिविल कोर्ट में गए थे। इस दौरान टाउन पुलिस और रांची पुलिस ने बाहर में जाल बिछाया था। कोर्ट से बाहर निकलते ही पुलिस ने दानिश को धर दबोचा और टाउन थाना लेकर चली गई। पुलिस के अनुसार रांची पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले जाएगी। अभी कागजी प्रक्रिया चल रही है।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...