Homeझारखंडझारखंड पुलिस ने श्वान दस्ते में शामिल किए 8 नए सदस्य, सभी...

झारखंड पुलिस ने श्वान दस्ते में शामिल किए 8 नए सदस्य, सभी लैब्राडोर नस्ल के…

Published on

spot_img

Jharkhand Police Swan Squad: झारखंड पुलिस का स्वान दस्ता (Swan Squad) मजबूत होगा। इसे लेकर एक साथ आठ स्वान को भर्ती किया गया हैं।

सभी आठ श्वान उच्च कोटि के लैब्राडोर नस्ल (Labrador Breed) के हैं। पहली बार विशुद्ध रूप से यह झारखंड का अपना स्वान दस्ता होगा।

झारखंड पुलिस के पास एक साल पूर्व तक बेहतरीन स्वान दस्ता था लेकिन कुछ के रिटायर होने और एक स्वान के नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में शहीद होने के बाद झारखंड पुलिस के पास प्रशिक्षित स्वानों की कमी हो गई थी लेकिन अब इस कमी को दूर कर लिया गया है।

डॉग स्क्वॉयड में चार मादा और चार नर स्वानों को बहाल किया गया है। सभी का चयन पुलिस के द्वारा तय क्राइटेरिया के अनुसार किया गया है।

CID के स्वान दस्ते के कैंप में Leo, Alex, Babu, Baru, Sandy, Honey, Ruby और Kitty नाम के स्वान हैं। इनकी ट्रेनिंग CISF के एक मात्र वर्ल्ड क्लास कैंप में कराई जाएगी, सबसे खास बात यह है कि ये ट्रेनिंग कैंप रांची में ही है। स्वान दस्ते के सभी आठ स्वानों को छह माह की कड़ी ट्रेनिंग से गुजरना होगा। इसके बाद उन्हें स्वान दस्ते में शामिल किया जाएगा।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...