पंचायत चुनाव : रांची में तीसरे और चौथे चरण की मतगणना 31 को

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Panchayat Election) के तीसरे और चौथे चरण की मतगणना 31 मई को होगी।राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने सोमवार को बताया कि तीसरे और चौथे चरण की मतगणना सुबह आठ बजे से होगी।

मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतगणना को लेकर थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर प्रत्याशी और उनके एजेंट के लिए पास निर्गत कर दिये गये हैं।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक प्रक्रिया पूरी होने के दो घंटे बाद ही शुरुआती रुझान आने लगेगा। तीसरे चरण का मतदान 24 मई को हुआ था और चौथे चरण की वोटिंग 27 मई को हुई थी।

Share This Article