Homeझारखंडझारखंड में 519 पोलिंग बूथों की जिम्मेदारी महिला निर्वाचन कर्मियों को, ECI...

झारखंड में 519 पोलिंग बूथों की जिम्मेदारी महिला निर्वाचन कर्मियों को, ECI ने…

Published on

spot_img

Jharkhand Polling Booths : लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के चौथे चरण में राज्य की चार सीटों पर मतदान होना है। इसमें खूंटी, सिंहभूम, लोहरदगा और पलामू संसदीय सीट शामिल हैं। झारखंड के हिसाब से यहां पहले चरण में होने वाले मतदान की तैयारी लगभग पूरी हो गई है।

चुनाव आयोग (Election Commission) के अनुसार 519 पोलिंग बूथ की जिम्मेदारी महिला निर्वाचन कर्मियों को दी गई है। इसके साथ 14 ऐसे मतदान केंद्र बनाए हैं, जहां दिव्यांग निर्वाचनकर्मी वोटिंग कराएंगे। सभी 7595 मतदान केंद्र आदर्श मतदान केंद्र होंगे।

चुनाव आयोग के अनुसार सबसे ज्यादा खूंटी में महिला निर्वाचनकर्मी मतदान की जिम्मेदारी संभालती नजर आएंगी। चुनाव आयोग के आंकड़े के मुताबिक सिंहभूम में 122, खूंटी में 210, लोहरदगा में 115 और पलामू में 72 ऐसे मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिस पर सभी निर्वाचनकर्मी महिलाएं होंगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी K. Ravi Kumar के अनुसार पहले चरण के चुनाव में 9874 वीवीपैट, 9114 सीयू और 9114 बीयू का इस्तेमाल होगा। चारों संसदीय क्षेत्रों में 639 शहरी क्षेत्र में जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 6956 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।

सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होने के ढाई घंटे बाद 9:30 बजे Voter Turnout App पर प्रथम 2 घंटे पहले तक का मतदान की अनुमानित स्थिति सार्वजनिक की जाएगी। इसके बाद हर 2 घंटे के अंतराल पर शाम 7 बजे तक मतदान प्रतिशत जारी किया जाएगा।

उसके बाद रात 12 बजे क्लोजअप पोल डेटा इस ऐप पर दिखने लगेगा। अगले दिन स्क्रुटनी के बाद रात 12 बजे तक Final Data App पर दिखेगा

spot_img

Latest articles

पलामू के पांडू में मछली मारने के बहाने बाइक की चोरी, 3 गिरफ्तार

Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले के पांडू क्षेत्र के मुरूमातू में मछली मारने...

झारखंड विधानसभा ने शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पास किया, सर्वसम्मति से मंजूरी

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र (Monsoon Session) के अंतिम दिन गुरुवार को...

पलामू में 19 बालू घाटों की E-Auction शुरू, 5 साल के लिए नीलामी!

Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले में कैटेरी-2 के 19 चिन्हित बालू घाटों की...

निलंबित IAS विनय चौबे मामले में ACB ने Case Diary नहीं की पेश, 6 सितंबर को अगली तारीख

Jharkhand News: हजारीबाग के डिप्टी कमिश्नर (DC) रहते हुए सेवायत भूमि घोटाले (Sewaay Land...

खबरें और भी हैं...