DIG चंदन सिन्हा की पत्नी कंचन सिंह समेत 6 अधिकारी बने IAS

Newswrap
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

6 officers promoted to Indian Administrative Service : झारखंड कैडर के Non State Civil Service से Kanchan Singh समेत 6 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में प्रोन्नति दी गयी है। इनमें धनंजय कुमार सिंह, सीता पुष्पा, बिजय कुमार सिन्हा, प्रीति रानी और राजेश प्रसाद शामिल है।

इस संबंध में केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय भारत सरकार के अवर सचिव ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी है। वर्ष 2023 की रिक्तियों के विरुद्ध इन्हें Promotion मिला है।

अधिसूचना में कहा गया है कि गैर-राज्य सिविल सेवा के निम्नलिखित सदस्यों को राज्य सरकार के परामर्श से उक्त विनियमावली के विनियम 3 के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा निर्धारित रिक्तियों के विरुद्ध भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2023 (गैर-SCS) की चयन सूची के लिए अगले आदेश तक परिवीक्षा पर नियुक्त करते हैं।

इन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा (संवर्ग) नियमावली, 1954 के नियम 5 (1) के अंतर्गत झारखंड संवर्ग को आवंटित करते हैं।

Share This Article