रास चुनाव: कांग्रेस ने झारखंड के लिए भूपेश बघेल और अजय शर्मा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने भूपेश बघेल को पर्यवेक्षक बनाया है, जबकि झामुमो दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हुई।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए शुक्रवार छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत दो पर्यवेक्षक नियुक्त किए। कांग्रेस ने प्रदेश से दो राज्यसभा सीटों के लिए हो रहे चुनाव में एक पर प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया है।

झा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यालय से संबद्ध हैं। कांग्रेस ने बघेल और पार्टी नेता अजय शर्मा को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने यह कदम उस वक्त उठाया है जब सहयोगी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)के कुछ नेताओं ने कहा है कि पार्टी दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
झामुमो ने इस संदर्भ में रांची में एक बैठक भी की थी। पार्टी विधायकों ने कहा कि दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने के संबंध में जल्द ही निर्णय लिया जाएगा और उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष सोरेन को उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए अधिकृत किया।
अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि झामुमो दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।