मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने गांव नेमरा जायेंगे, DC ने किया गांव का दौरा

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 16 जुलाई को जिले के नेमरा में मौजूद रहेंगे। इसके लिए प्रशासनिक तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।

हालांकि मुख्यमंत्री का यह दौरा निजी है, इसके बावजूद रामगढ़ जिला प्रशासन की ओर से डीसी माधवी मिश्रा गुरुवार को निमरा गांव का दौरा किया है।

मुख्यमंत्री के पैतृक गांव में घरेलू कार्यक्रम हो रहा है। इसकी तैयारी का निरीक्षण झामुमो जिला अध्यक्ष बिनोद किस्कु ने भी किया है।

मौके पर प्रखंड अध्यक्ष बरतु करमाली, सह सचिव मो.आलम अंसारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य सकलदेव करमाली, केशव टुडु, छोटु बेसरा, मो. बदरुद्दीन अंसारी आदि साथी उपस्थित थे।

डीसी माधवी मिश्रा ने नेमरा गांव में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान जिले के उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा ने उपायुक्त को नेमरा गांव में अलग-अलग विभागों द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों को दिए जा रहे लाभ की जानकारी दी।

नेमरा गांव में उपायुक्त ने सरकारी विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, पेयजल, शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना, आंगनबाड़ी केंद्र, विभिन्न में पेंशन योजनाओं आदि का निरीक्षण कर अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए।

नेमरा गांव के निरीक्षण के उपरांत उपायुक्त ने गोला अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर राजस्व संबंधित कार्यों की समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने अंचल अधिकारी गोला को सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों एवं निर्धारित समय सीमा में लोगों को म्यूटेशन सहित अन्य राजस्व संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

Share This Article