रामगढ़ में 50 लाख का डोडा जब्त, आरोपी गिरफ्तार

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Doda worth Rs 50 lakh seized in Ramgarh: रामगढ़ पुलिस ने 50 लाख के Doda के साथ तस्करी के एक आरोपित (Smuggling Accused) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 543 किलोग्राम डोडा जब्त किया गया है।

रामगढ़ SP Ajay Kumar ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रांची से पंजाब जा रहे एक ट्रेलर पर डोडा लादकर ले जाया जा रहा है।

लोहे की आड़ में डोडा की की जा रही थी तस्करी

चुटूपालू घाटी (Chutupalu Valley) में जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रेलर (PB 03 AP 9945) को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह गाड़ी नहीं रुकी।

ड्राइवर ने तेज गति से गाड़ी को भगाने का प्रयास किया और वह घाटी में ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस ने जब ट्रेलर की तलाशी ली तो उसमें 28 बोरियों में 543 किलो डोडा छुपा कर ले जाया जा रहा था।

SP ने बताया कि लोहे की आड़ में डोडा की तस्करी की जा रही थी। उन्होंने बताया कि ट्रेलर मालिक सह चालक बाल करण सिंह पंजाब राज्य के भटिंडा जिला अंतर्गत नैवाडा थाना के जीदा गांव का रहने वाला है।

वह राउरकेला उड़ीसा से लोहा लाद कर पंजाब के लिए निकला था। रास्ते में सिमडेगा में रुककर उसने 28 बोरी में बंद 543 किलोग्राम डोडा ट्रेलर पर लाद लिया और उसे लोहे से छुपा दिया।

Share This Article