रामगढ़ DC ने किया सदर अस्पताल का निरक्षण

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा सभी तरह की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है।

इसी क्रम में मंगलवार को रामगढ़ डीसी माधवी मिश्रा ने सदर अस्पताल में लगाए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया।

इस दौरान उपायुक्त ने सिविल सर्जन डॉ गीता सिन्हा मानकी एवं उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉक्टर उदय कुमार श्रीवास्तव से ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने हेतु किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।

इस दौरान उपायुक्त को जानकारी दी गई कि वर्तमान में सदर अस्पताल में 500 लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

मौके पर उपायुक्त ने ऑक्सीजन प्लांट हेतु चिन्हित स्थल का निरीक्षण करते हुए जल्द से जल्द ऑक्सीजन प्लांट का संचालन शुरू करने के लिए कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए।

Share This Article