रामगढ़ के जंगल में फंदे से लटका मिला युवक का शव

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: जिले के कुजू ओपी क्षेत्र के भुचुंगडीह जंगल में शनिवार को एक युवक का शव फंदे पर लटकता मिला।

युवक की पहचान मुरपा अगरिया टोला निवासी पुनीत अगरिया (32) पुत्र कैलाश अगरिया के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार पुनीत अगरिया शुक्रवार की सुबह घर से निकला था। शनिवार को जंगल में प्लास्टिक के फंदे से लटकता हुआ शव मिला।

कुज्जू ओपी प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि यह मामला हत्या से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। हालांकि, कुछ लोग इसे आत्महत्या भी बता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share This Article