RANCHI : भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर कार को ट्रेलर ने मारी टक्कर, बाल बाल बचे

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर चुटूपालू घाटी हादसों की घाटी बन गई है। गुरुवार को सिमरिया विधायक किशुन दास इस घाटी में बाल बाल बचे हैं।

रांची से सिमरिया लौटने के क्रम में पटेल चौक के पास एक अनियंत्रित ट्रेलर ने उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हालांकि इस हादसे में विधायक को कोई चोट नहीं आई है।

घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस वहां पहुंची और दर्जनों भाजपा नेताओं की भीड़ वहां लग गई।

जानकारी के अनुसार सिमरिया के भाजपा विधायक किसुन दास रांची से अपने फॉर्च्यूनर कार (जेएच 1 डी एक्स 5555) से वापस अपने क्षेत्र लौट रहे थे।

गाड़ी में चार बॉडीगार्ड के साथ विधायक व ड्राइवर मौजूद थे

इसी क्रम में पटेल चौक के निकट शक्ति फ्यूल्स के सामने एक असंतुलित ट्रेलर वाहन ने फॉर्च्यूनर कार को पीछे से जोरदार टक्कर मारी।

हादसे में विधायक का वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि विधायक और गाड़ी में सवार किसी को चोट नहीं लगी है।

विधायक किशुनदास ने बताया कि गाड़ी में सवार हम सभी छह लोग सुरक्षित हैं। किसी को कोई चोट नहीं लगी है।

गाड़ी में चार बॉडीगार्ड के साथ विधायक व ड्राइवर मौजूद थे। माता रानी का आशीर्वाद है कि इतने बड़े दुर्घटना में हम लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Share This Article