पतरातू में हिरण के मांस के साथ दो गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: सरकार ने वन्यजीवों (Wildlife) के संरक्षण के लिए कई प्रयास किए हैं। लेकिन इसके बावजूद संरक्षित जानवरों का शिकार भी हो रहा है।

रामगढ़ के जंगल में ऐसे ही एक हिरण का शिकार किया गया है। इस मामले में बरतुआ गांव के नारायण सिंह और रतन महतो को गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले की पुष्टि करते हुए डीएफओ वेद प्रकाश कंबोज ने मंगलवार को बताया कि पतरातू रेंजर को इस बात की सूचना मिलेगी नारायण सिंह के घर में एक हिरण को काटा जा रहा है।

उन्हें जेल भेज दिया गया

इसकी सूचना मिलते ही तत्काल वन विभाग की टीम ने छापेमारी शुरू कर दी। जांच के क्रम में नारायण सिंह के घर से मृत हिरण के शव को बरामद कर लिया गया।

जिसके उपरांत दो लोगों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत वाद दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।

Share This Article