Homeझारखंडरामगढ़ में 700 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

रामगढ़ में 700 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Published on

spot_img

रामगढ़: रामगढ़ पुलिस (Ramgarh Police) ने गांजे की तस्करी कर रहे गिरोह को पकड़ने में एक बार फिर सफलता हासिल की है। 700 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।

सोमवार की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह जानकारी SP पीयूष पांडे ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को गांजा तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी।

उसके आधार पर HDPO किशोर कुमार रजक के नेतृत्व में मांडू पुलिस के साथ विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। तस्करों द्वारा गांजा बोरा में भरकर जमशेदपुर से बरसी हजारीबाग की तरफ ले जाया जा रहा था।

डेढ़ करोड रुपए का गांजा बरामद किया

पुलिस ने NH 33 स्थित हेसागढा़ के समीप ट्रक को रुकवा कर जांच शुरू की। इस दौरान गाड़ी से 700 किलो गांजा बरामद किया गया। जिसकी मार्केट वैल्यू लगभग डेढ़ करोड रुपए है।

गांजा के साथ पुलिस ने दो तस्कर (Smugglers) को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में असम राज्य के कोकराझार जिला निवासी ट्रक चालक शंकर रामाश्यारी और जमशेदपुर जिले मिश्रीपाडा निवासी रंटू नमाता शामिल हैं। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।

spot_img

Latest articles

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक...

हजारीबाग पुलिस ने 2 लूटेरों को दबोचा, बुलेट-फोन बरामद

Hazaribagh police arrested two robbers: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई...

MBBS एडमिशन में फर्जीवाड़ा!, गोड्डा की छात्रा का ST कोटा नामांकन रद्द, FIR की तैयारी

Fraud in MBBS admission: झारखंड के धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड...

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक चलेगा

Jharkhand Assembly winter session: झारखंड में सियासी पारा चढ़ने वाला है! राज्य विधानसभा का...

खबरें और भी हैं...