झारखंड में पिछले 24 घंटे में मिले 19 पॉजिटिव मरीज़

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के 13 जिलों में 24 घंटों के दौरान कोरोना का एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।

इस दौरान सोमवार सुबह तक कोरोनाग्रस्त 29 लोग स्वस्थ हुए हैं, तो इसके मुकाबले सिर्फ 19 नए मरीज मिले हैं। राहत की बात है कि राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार देवघर से चार और रामगढ़ से तीन नए मरीज मिले हैं, जबकि राजधानी रांची, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) और सिमडेगा से दो-दो नए मरीजों की पहचान हुई है।

धनबाद , दुमका , खूंटी ,लातेहार, लोहरदगा और साहेबगंज से एक-एक नए मरीज के मिलने की खबर है।

इन नए मरीजों के साथ राज्य में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या तीन लाख, 47 हजार,392 हो गयी है।

इनमें से तीन लाख, 42 हजार 051मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इस महामारी से राज्य में पांच हजार, 130 मरीजों की मौत हो गई है।

दूसरी ओर कोरोना की व्यापक पैमाने पर जांच जारी है। अब तक एक करोड़, 20 लाख,79 हजार,518 सैंपल की जांच की गई है।

फिलहाल राज्य में 211 सक्रिय मरीज हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.46 प्रतिशत है।

राजधानी रांची में सोमवार सुबह तक 24 घंटों में कोरोना के दो मरीज मिले हैं। जिले में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 52 है। राजधानी के अस्पतालों से 11 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।

रांची में अबतक कुल 85 हजार 409 पॉजिटिव केस मिले, जिनमें 83 हजार, 769 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

Share This Article