रांची में खो-खो प्रतियोगिता के साथ 67वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता शुरू, 28 टीमें..

67वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता 2023-24 के तहत बुधवार को Ranchi के खेलगांव स्थित Mega Sports Complex के परमवीर शहीद अल्बर्ट एक्का खोखो मैदान में अंडर 14 बालक-बालिका वर्ग खो-खो प्रतियोगिता का आगाज हुआ।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Sports News: 67वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता 2023-24 के तहत बुधवार को Ranchi के खेलगांव स्थित Mega Sports Complex के परमवीर शहीद अल्बर्ट एक्का खोखो मैदान में अंडर 14 बालक-बालिका वर्ग खो-खो प्रतियोगिता का आगाज हुआ।

राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की मेजबानी में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग, झारखंड ओलिंपिक Association के कोषाध्यक्ष शिवेनद्रनाथ दुबे, SGFI आब्जर्वर पवन कुमार शर्मा, SGFI Field Officer विनोद सिंह और झारखंड (Jharkhand) राज्य खो खो संघ के अध्यक्ष संतोष प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया।

इस प्रतियोगिता में 28 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता की चैंपियन बनने के लिए 660 बाल खिलाड़ी दमखम लगा रहे हैं। इनमें 336 बालक और 324 बालिकाएं शामिल हैं। यह प्रतियोगिता चार फरवरी तक चलेगी।

Share This Article