राजनीतिक अस्थिरता समाप्त होने के बाद शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आवास का होगा घेराव, शिक्षकों में नाराजगी

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: शिक्षा विभाग (Department of Education) से जुड़े कर्मचारियों ने पांच सितंबर को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो (Education Minister Jagarnath Mahato) के आवास के घेराव के कार्यक्रम फिलहाल कुछ समय के लिए टाल दिया है।

शिक्षक दिवस (Teacher’s Day) के दिन Jharkhand राज्य वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने यह निर्णय राज्य में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए लिया है।

राजनीतिक अस्थिरता  के समाप्त होने पर होगा निर्णया

मोर्चा के अध्यक्ष मंडल की बैठक में इस पर निर्णय लिया गया। अब राजनीतिक अस्थिरता समाप्त होने के बाद तिथि तय की जाएगी।

Dr. सुरेंद्र झा की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि जैक की ओर से स्कूल कॉलेजों (School Colleges) की जांच के निर्णय को उच्च न्यायालय में चुनौती दी जाएगी।

B.Ed पर मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल शिक्षा सचिव से मिलेगा और सारी बातों से अवगत कराएगा। बैठक में रघुनाथ सिंह, चंद्रेश्वर पाठक, हरिहर प्रसाद कुशवाहा, फजलुल कादरी अहमद, अरविंद सिंह, देवनाथ सिंह मौजूद थे।

Share This Article