झारखंड में कोरोना की रिकवरी दर 98.38 फीसदी

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में COVID-19 के वर्तमान में कुल 473 सक्रिय मामले हैं। राज्य में अब तक कुल 1,03,90,635 सैम्पल की जांच की गई है। राज्य की COVID-19 रिकवरी दर 98.38 तथा मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में कुल 473 सक्रिय मामलों में से 351 (74.21 प्रतिशत) मामले एसिम्टोमेटिक तथा 122 (25.79 प्रतिशत) मामले सिम्टोमेटिक श्रेणी के हैं। राज्य में आठ जुलाई को पॉजिटिविटि दर 0.12 प्रतिशत पायी गयी।

राज्य में अब तक कुल 3,46,171 पॉजिटिव कोविड-19 की पहचान हुई है तथा अब तक कुल 5,119 लोगों की कोविड-19 से मृत्यु हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आठ जुलाई को वैक्सीन की 20,829 डोज लगाई गयी, जिसमें से 14,541 लोगों को पहली डोज और 6,288 लोगों को दूसरी डोज दी गई।

आठ जुलाई तक कुल 62,99,832 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। राज्य में अब तक कुल 12,46,876 लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज भी दिया जा चुका है। राज्य में कोविशील्ड की कुल 29,270 वैक्सीन उपलब्ध है। इसी प्रकार कोवैक्सीन की कुल 17,940 वैक्सीन उपलब्ध है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को झारखंड में ब्लैक फंगस का एक भी मरीज नहीं मिला है। राज्य में ब्लैक फंगस के कुल मरीजों की संख्या 152 है।

Share This Article