रांची में लूटपाट और चाकूबाजी मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाने की पुलिस ने लूटपाट और चाकूबाजी करने वाले फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी रातू रोड अल्कापुरी निवासी अमित कुमार राम उर्फ अमित चमार उर्फ चेंबो है।

सुखदेवनगर थाना प्रभारी ममता कुमारी के अनुसार आरोपित चेंबो पांच जून की रात रातू रोड स्थित दुर्गा मंदिर के के पास अवधेश सिंह नामक व्यक्ति से हथियार के बल पर आठ हजार रुपये लूट लिया था।

इससे पहले आरोपी ने शराब पीने के दौरान हुए विवाद में दो जून को अपने एक साथ सूरज राम को चाकू मारकर घायल कर दिया था।

इसके बाद से वह फरार चल रहा था। इसी बीच मंगलवार को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने घर पर है।

इसके बाद पुलिस की टीम ने आरोपी के घर छापेमारी कर उसे दबोच लिया।

Share This Article