दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में धुर्वा में बनेगा अत्याधुनिक ‘स्टेट ऑफ आर्ट पार्क’

राजधानी रांची में धुर्वा डैम के पास दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में स्टेट ऑफ आर्ट पार्क, विशाल प्रतिमा, स्मृति हॉल और पर्यटन विकास की नई पहल महत्वपूर्ण योजना

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में एक अत्याधुनिक ‘स्टेट ऑफ आर्ट पार्क’ विकसित किया जाएगा। यह पार्क धुर्वा डैम के समीप बनाया जाएगा, जहां गुरुजी की एक भव्य और विशाल प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। यह परियोजना गुजरात में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की तर्ज पर तैयार की जाएगी।

परियोजना को राज्य सरकार ने पर्यटन विभाग को सौंप दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार इस स्थल का निरीक्षण भी कर चुके हैं।

पार्क में गुरुजी के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण झलकियां प्रस्तुत की जाएंगी। इसमें महाजनी प्रथा के खिलाफ उनके आंदोलन से संबंधित दस्तावेज और तस्वीरें शामिल होंगी। साथ ही एक बड़ा स्मृति हॉल बनाया जाएगा, जहां उनकी उपलब्धियों और झारखण्ड आंदोलन में उनकी भूमिका को दर्शाया जाएगा।

धुर्वा डैम के पास करीब चार एकड़ जमीन को इस परियोजना के लिए उपयुक्त माना गया है। रिंग रोड से बेहतर कनेक्टिविटी और आसान पहुंच के कारण यह स्थान पहले से ही लोगों के बीच लोकप्रिय है, जिससे यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।