इटकी केवदबेड़ा जंगल में हाथी की मौत

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: इटकी थाना क्षेत्र के डोला गांव पास केवदबेड़ा जंगल में एक हाथी (Elephant) की मौत का मामला प्रकाश में आया है। शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों ने मृत हाथी को देखा।

इसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाथी के जीभ में खून का दाग दिखा है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी

अब तक मौत के कारणों का पता नहीं चला

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से इस हाथी को क्षेत्र में घूमते देखा गया है। लेकिन इस हाथी की मृत्यु (Death Of Elephant) कैसे हुई। इसकी जानकारी नहीं है।

वन क्षेत्र पदाधिकारी संजय कुमार (Sanjay Kumar) ने बताया कि इटकी थाने की पुलिस के साथ वन विभाग के कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे है और मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक मौत के कारणों का पता नहीं चला है।

Share This Article