Homeझारखंडजमशेदपुर के पूर्व MP डॉ अजय कुमार को कोर्ट से मिली राहत

जमशेदपुर के पूर्व MP डॉ अजय कुमार को कोर्ट से मिली राहत

Published on

spot_img

रांची: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार को एमपी एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

नक्सली समर से बातचीत के मामले में आरोपित अजय कुमार को कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में अजय कुमार को बरी कर दिया है।

उल्लेखनीय है पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार मंगलवार को रांची सिविल कोर्ट में पेश हुए थे। अजय कुमार पर नक्सली नेता समर से मदद लेने और बातचीत का आरोप है।

धारा 313 दंड प्रक्रिया के तहत अजय कुमार ने कोर्ट को बताया कि वे बेगुनाह है। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

डॉ अजय की ओर से अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू, विमल कुमार, बबिता जैन ने अदालत में पक्ष रखा।

यह मामला दो जुलाई 2011 का है। जहां भाजपा नेता दिनेशानंद गोस्वामी ने साकची थाना में अजय कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

भाजपा नेता ने चुनाव आयोग को भी शिकायत की थी। बाद में इसकी जांच अपराध अनुसंधान विभाग को सौंप दी गई थी।

डॉ. अजय जमशेदपुर लोकसभा उपचुनाव में झारखंड विकास मोर्चा के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था और भारी बहुमत से चुनाव भी जीता था।

भाजपा की सीट से दिनेशानंद गोस्वामी ने चुनाव लड़ा था।दिनेशानंद गोस्वामी ने अजय कुमार पर आरोप लगाया था कि वो नक्सली समर से मदद ली व मतदाताओं को प्रभावित किया है।

नक्सली और अजय कुमार की बातचीत की सीडी भी पुलिस को उपलब्ध कराई गई थी।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...