रांची की लड़की, पलामू का लड़का, दोस्ती प्यार में बदली तो भाग गए दोनों, फिर पुलिस ने…

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : रांची के चुटिया की नौवीं कक्षा की लड़की और पलामू के पड़वा थाना क्षेत्र का लड़का रजनीकांत मेहता (Rajinikanth Mehta) Instagram के माध्यम से एक दूसरे का दोस्त बने।

दोस्ती आगे बढ़कर प्यार में बदल गई और साथ जिंदगी बिताने का संकल्प भी तय हो गया। इसके बाद रजनीकांत मेहता अपनी नाबालिक प्रेमिका से मिलने के लिए रांची पहुंचा और नाबालिक प्रेमिका (Underage Girlfriend) को भगाकर पलामू ले आया।

पुलिस की टेक्निकल टीम ने पता कर लिया लड़की का लोकेशन

लड़की के घर नहीं पहुंचने पर उसके माता पिता और परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। जब वह नहीं मिली तो उन्होंने रांची के चुटिया थाना के पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने जब मामले में जांच शुरू की और टेक्निकल टीम (Technical Team) की मदद ली तो पूरे मामले का खुलासा हो गया कि लड़की भागकर पलामू जा चुकी है। तब उन्होंने इस मामले की जानकारी पलामू पुलिस को दी और उनके लोकेशन के बारे में भी बताया।

पलामू पुलिस ने दोनों को पकड़ा

रांची पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर पलामू पुलिस ने लापता लड़की और उसके प्रेमी को डालटनगंज बस स्टैंड से बरामद कर लिया.नाबालिग और उसके प्रेमी को बरामद करने के बाद पलामू पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी रांची पुलिस को दी।

इसके बाद रांची पुलिस पलामू पहुंची और नाबालिग और उसके प्रेमी को अपने साथ ले गई। लड़की के परिजनों ने इस मामले में रजनीकांत मेहता पर अपहरण (Kidnapping on Rajinikanth Mehta) का आरोप लगाया है। रजनीकांत मेहता पर कई गंभीर धाराओं में FIR दर्ज किया गया है।

TAGGED:
Share This Article