JMM पश्चिम सिंहभूम जिला समिति भंग

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने पश्चिम सिंहभूम जिला समिति को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।

साथ ही सात सदस्यीय पश्चिम सिंहभूम जिला संयोजक मंडली का गठन किया गया है। यह जानकारी मंगलवार को झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने दी।

उन्होंने बताया कि झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन के निर्देशानुसार वर्तमान पश्चिम सिंहभूम जिला समिति को तत्काल प्रभाव से भंग किया गया है। संयोजक मंडली में सुखराम उरांव को मुख्य संरक्षक बनाया गया है।

सदस्य में इकबाल अहमद, दीपक कुमार प्रधान, दिनेश चंद्र महतो, मिथुन गागराई, मानिका बोयपाई और सोनाराम देवगम शामिल है।

उन्होंने कहा है कि उपरोक्त नवनियुक्त संयोजक मंडली की नियुक्ति पत्र निर्गत होने के समय से ही तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

उपरोक्त संयोजक मंडली को निर्देश दिया गया है कि पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत सभी प्रखंड समितियों का गठन, पुनर्गठन आगामी एक माह के अंदर करते हुए केंद्रीय कार्यालय को प्रखंड समितियों की सूची समर्पित करेंगे ताकि पश्चिम सिंहभूम जिला समिति का गठन किया जा सके।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा धनबाद महानगर समिति को भी भंग कर दिया गया है। साथ ही छह सदस्य संयोजक मंडली का गठन किया गया है।

इनमें रमेश टुडू, पवन महतो, डॉ नीलम मिश्रा, सुखलाल मरांडी, कंसारी मंडल और जग्गू महतो शामिल है।

Share This Article