रांची में तीन दिन से लापता युवक अबतक नहीं लौटा घर

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची के किशोरगंज रोड नंबर दो के निवासी अंकित सिंह का तीन दिन बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

पुलिस को अब तक उसके आखिरी लोकेशन की भी जानकारी नहीं मिल पायी है। परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।

उनका आरोप है कि कहीं अंकित को कर्ज देने वाले लोग उसके साथ कुछ बुरा तो नहीं कर दिए हैं।

उन्होंने पुलिस से आग्रह किया है कि अंकित को वे जल्द खोजें। बताया जा रहा है कि अंकित ने किशोरगंज में अपना एक प्रतिष्ठान खोला था।

इसके लिए उसने कई लोगों से कर्ज लिये थे। देनदार उसे लगातार राशि वापस करने का दबाव दे रहे थे। इसको लेकर वह काफी तनाव में रह रहा था।

इसी क्रम में 29 जून को वह अपने घर से निकला। इसके बाद वह दोबारा घर ही नहीं लौटा।

हालांकि, दोपहर में नहीं लौटने पर परिजनों ने उसे फोन भी किया, मगर उसका मोबाइल स्वीच ऑफ था।

देर शाम तक जब अंकित घर नहीं पहुंचा, तो परिजन परेशान हो गए। दोस्तों व रिश्तेदारों से भी संपर्क किया, लेकिन अंकित का कुछ पता नहीं चल पाया।

इसके बाद अंकित की मां विनिता देवी सुखदेवनगर थाना पहुंचीं और अंकित के गुमशुदा होने की लिखित शिकायत दर्ज कराइ है।

Share This Article