रांची मेयर आशा लकड़ा ने किया तीन योजनाओं का शिलान्यास

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मेयर आशा लकड़ा ने रांची नगर निगम क्षेत्र में शुक्रवार को तीन योजनाओं का शिलान्यास किया। इस क्रम में उन्होंने वार्ड नंबर 36 में जगन्नाथ बिहार स्थित न्यू पुंदाग रोड नंबर-नौ में पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि 21.90 लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण होगा।

इधर, मेयर वार्ड नंबर 47 में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाई। स्थानीय पार्षद कविता सांगा ने दो योजनाओं का शिलान्यास किया।

वार्ड नंबर 47 के जोरार दिविन नगर में 57.97 लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण होगा। इसके अलावा पुरुलिया रोड नामकुम से पाहन टोली होते हुए वार्ड कार्यालय तक 53 लाख 86 हजार दो सौ रुपये की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण होगा।

मेयर ने कहा कि रांची नगर निगम क्षेत्र में सड़क व नाली निर्माण से संबंधित योजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है। संवेदक गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करें।

साथ ही अभियंत्रण शाखा के अधिकारी समय-समय पर संबंधित कार्यों की मॉनिटरिंग करते रहे, ताकि सड़क व नाली निर्माण से संबंधित कार्यों की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न हो।

इस अवसर पर हटिया विधायक नवीन जायसवाल, रांची नगर निगम के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय एवं पार्षद सविता कुजूर मौजूद थीं।

Share This Article