रांची में न्यू चुरूवाला और न्यू राज स्वीट्स में मिली खामियां, खाद्य सुरक्षा दल ने…

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Ranchi News: फेस्टिव सीजन को देखते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर रांची में विशेष अभियान (Special Festive Drive) चलाया गया।

इस दौरान खाद्य सुरक्षा दल ने शहर की मिठाई दुकानों और रेस्टोरेंट्स का औचक निरीक्षण किया। चलंत खाद्य जांच प्रयोगशाला ने दूध से बने उत्पादों जैसे पनीर, खोवा और खोवा से बनी मिठाइयों की मौके पर जांच की।

इन जगहों की हुई जांच

निरीक्षण के दौरान बिसनीस आईसक्रीम (फिरायालाल चौक), जलजोगा रेस्टोरेंट (अल्बर्ट एक्का चौक), स्वीट इंडिया (महात्मा गांधी मार्ग), न्यू चुरूवाला (महात्मा गांधी मार्ग), न्यू राज स्वीट्स (ओवरब्रिज मेन रोड), रसीक लाल (डोरंडा), राजस्थान कलेवालय (कचहरी चौक), न्यू दिल्ली ढाबा (कचहरी चौक), उदय मिष्टान भंडार (लालपुर) और The Cafe Coffee Day (लालपुर) शामिल थे।

न्यू चुरूवाला में अवमानक पनीर

जांच में न्यू चुरूवाला (महात्मा गांधी मार्ग) में लगभग 4 किलोग्राम पनीर अवमानक पाया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। दुकान को नोटिस जारी किया जा रहा है।

न्यू राज स्वीट्स में बिना लेबल का जैम

न्यू राज स्वीट्स (महात्मा गांधी मार्ग) में बिना लेबल वाला फ्रूट जैम पैकेट मिला। दुकानदार को इसे बेचने से मना किया गया और नोटिस की कार्रवाई शुरू की गई।

अधिकांश दुकानों में मानक खाद्य सामग्री

बाकी जांच किए गए प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्री मानक के अनुरूप पाई गई। हालांकि, कई जगह कर्मचारी बिना एप्रॉन, हेडगेयर और ग्लव्स के काम करते पाए गए। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर दुकान संचालकों ने तुरंत कर्मचारियों को ये सुविधाएं उपलब्ध कराईं।

खाद्य कारोबारियों को सख्त हिदायत

सभी दुकानदारों को उपभोक्ताओं की शिकायतों का तुरंत समाधान करने और उनके साथ अच्छा व्यवहार करने का निर्देश दिया गया। खाद्य सुरक्षा दल ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई होगी।

Share This Article