दुमका में राज्यपाल और रांची में मुख्यमंत्री फहरायेंगे तिरंगा

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड पुलिस स्वतंत्रता दिवस (Jharkhand Police Independence Day) को लेकर Alert है।

झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी SP को विशेष सर्तकता बरतने को कहा गया है। झारखंड पुलिस प्रवक्ता सह IG अभियान अमोल वी होमकर ने बताया कि पूरे राज्य में स्वंत्रता दिवस की तैयारी चल रही है।

नक्सल प्रभावित (Naxal Affected) जिलों में एहतियातन अभियान पहले से ही चल रहा है। IG अभियान ने कहा कि झारखंड में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

लेकिन Ranchi-Dumka में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन विशेष होता है। उन्होंने कहा कि दुमका में राज्यपाल और रांची में CM झंडोत्तोलन करेंगे।

अंजाम देकर दहशत फैलाने की साजिश

इस स्थिति में दोनों जगहों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजधानी और उप राजधानी दोनों जगह पर ट्रैफिक की भी विशेष व्यवस्था की जा रही है।

कार्यक्रम स्थल पर जाने आने के लिए Traffic Route पहले से निर्धारित किया जाएगा। नक्सली संगठन 15 अगस्त को काला झंडा फहराने के साथ साथ बड़ी वारदातों को अंजाम देकर दहशत फैलाने की साजिश करते हैं। इस आशंका को देते हुए नक्सल प्रभावित जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Ranchi में भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह Ranchi के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होना है।

CM हेमंत सोरेन मोरहाबादी में झंडा फहरायेंगे। इसलिए मोरहाबादी मैदान और आसपास के इलाके में पर्याप्त Police बलों की तैनाती की जाएगी। इस संबंध में SSP को निर्देश दिये गये है।

Share This Article