लोबिन हेंब्रोम ने बनाई अलग पार्टी, ‘झारखंड बचाओ मोर्चा’ का किया गठन

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची:  झामुमो से अलग पार्टी विधायक लोबिन हेंब्रोम (Lobin Hembrom) की अध्यक्षता में झारखंड के पांचों प्रमंडल के अगुवा की बैठक रविवार को पुराने विधानसभा सभागार में हुई।

बैठक में उन्होंने नया गैर राजनीतिक संगठन झारखंड बचाओ मोर्चा (Jharkhand Bachao Morcha) का गठन किया है। इस बैनर के तले अब खतियान आधारित स्थानीय नीति की लड़ाई को तेज किया जाएगा।

मोर्चा ने अजय टोप्पो और प्रेम शाही मुंडा प्रवक्ता बनाया है।

इस मोर्चा के तहत झारखंडी अस्मिता (Jharkhandi Asmita) से जुड़े मुद्दे जैसे स्थानीय नीति, नियोजन नीति, सीएनटी-एसपीटी एक्ट को कड़ाई से लागू करने, भाषा-संस्कृति की रक्षा आदि मुद्दे को फोकस किया जाएगा। इस मोर्चा का मुख्य संयोजक विधायक लोबिन हेब्रोम को बनाया गया है।

मोर्चा ने अजय टोप्पो और Prem Shahi Munda प्रवक्ता बनाया है। जल्द ही पांचों प्रमंडल में इसका सम्मेलन आयोजित करके विस्तार किया जाएगा। 21 अगस्त को कोल्हान के चाईबासा, 11 सितंबर को दक्षिणी छोटानागपुर में सम्मेलन होगा।

बैठक में पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा, नरेश मुर्मु, पूर्व सांसद चित्रसेन सिंकु, दुर्गा प्रसाद जमुदा, पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, राजू महती, निरंजना हेरेंज टोप्पो, सुशांतो मुखर्जी, विश्वजीत सहदेव, मार्शल बारा, प्रेमचंद मुर्मु, कुमकुम केरकेट्टा सहित अन्य शामिल थे।

Share This Article