रांची में पेट्रोलिंग टीम पर फायरिंग का आरोपी राहुल दास अरेस्ट

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Ranchi News: खलारी थाना की पेट्रोलिंग टीम पर फायरिंग करने वाले अपराधी राहुल दास को मंगलवार को पुलिस ने दबोच लिया। SSP राकेश रंजन के सख्त निर्देश पर खलारी पुलिस की टीम ने राय-बुढ़मू रोड पर पाही जंगल के पास से उसे हथियार और जिंदा गोलियों के साथ गिरफ्तार किया।

राहुल एक अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह का एक्टिव मेंबर है, जो झारखंड-बिहार बॉर्डर पर लूट-डकैती का सिलसिला चला रहा था।

गिरोह का नेटवर्क, रांची से गया तक फैला

पुलिस के मुताबिक, ये गैंग झारखंड के रांची, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, गिरिडीह और बिहार के गया समेत कई जिलों में सीरियस क्राइम्स अंजाम दे चुका है। पूछताछ में राहुल ने कबूला कि वो हाल ही में बिहार के शेरघाटी जेल से रिहा हुआ था।

बाहर आते ही साथियों के साथ मिलकर इस एरिया में एक बड़ी वारदात प्लान कर रहा था। आरोपी की निशानदेही पर घटना वाली सफेद बलेनो कार और बिना नंबर की अपाची मोटरसाइकिल भी रिकवर कर ली गई।

SSP राकेश रंजन ने कहा, “हमारी टीमें अलर्ट मोड में हैं। ये अरेस्ट क्राइम कंट्रोल का बड़ा स्टेप है।” पुलिस अब गैंग के बाकी मेंबर्स को ट्रेस करने में जुटी है।

Share This Article