मुहर्रम के नाम पर चंदा वसूली, गुंडागर्दी पर लगाए रोक लगाए रांची पुलिस: बाबूलाल मरांडी

Marandi ने कहा कि रांची का मेन रोड अति संवेदनशील क्षेत्र है। पूर्व में भी ऐसे असामाजिक तत्वों द्वारा शहर को दंगों की आग में झोंकने का प्रयास किया जा चुका है

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Muharram Babulal Marandi: BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुहर्रम (Muharram) के लिए चंदा वसूली को लेकर रांची में गुंडागर्दी किये जाने का मामला उठाया है।

उन्होंने साेमवार काे सोशल मीडिया पर एक Video जारी करते हुए कहा है कि रांची में मुहर्रम के लिए चंदा वसूली के नाम पर गुंडों द्वारा दुकानदारों के साथ मारपीट और बदसलूकी की जा रही है। ऐसी घटनाओं से पूरे शहर का शांति-सौहार्द्र बिगड़ सकता है।

Marandi ने कहा कि रांची का मेन रोड अति संवेदनशील क्षेत्र है। पूर्व में भी ऐसे असामाजिक तत्वों द्वारा शहर को दंगों की आग में झोंकने का प्रयास किया जा चुका है।

उन्होंने रांची पुलिस से इस घटना में संलिप्त आरोपिताें को गिरफ्तार करने तथा मुहर्रम के लिए चंदा वसूली में हो रही गुंडागर्दी को तुरंत बंद करने को कहा है। साथ ही मेन रोड के सभी दुकानदारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की है।

Share This Article