Homeझारखंडपारा शिक्षकों ने मनाई शहीद मुनेश्वर सिंह की पुण्यतिथि, शिक्षा मंत्री का...

पारा शिक्षकों ने मनाई शहीद मुनेश्वर सिंह की पुण्यतिथि, शिक्षा मंत्री का जताया आभार

Published on

spot_img

रांची: एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा तोपचांची प्रखंड इकाई ने रविवार को बीआरसी मैदान तोपचांची में शहीद मुनेश्वर सिंह की 13 वीं पुण्यतिथि मनाई।

पारा शिक्षकों ने उनके तस्वीर पर माल्यार्पण करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनके द्वारा चलाए गए पारा शिक्षकों के स्थायीकरण और वेतनमान के आंदोलन को सफल होने तक जारी रखने का सभी ने संकल्प लिया।

साथ ही सभी ने शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया जिन्होंने पारा शिक्षकों के स्थायीकरण एवं वेतनमान के लिए बिहार के नियमावली को अपनाने पर जोर दिया है।

शिक्षा मंत्री अभी तक पूर्ण रूप से स्वस्थ नहीं हुए हैं फिर भी वे सभी पारा शिक्षकों के स्थायीकरण और वेतनमान पर हमेशा की तरह कोशिश में लगे हैं।

पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने उनके स्वास्थ्य की कामना करते हुए उनकी लंबी उम्र की भगवान से प्रार्थना की।

कार्यक्रम में ये हुए शामिल

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य इकाई से अष्टमंगल सदस्य सिंटू सिंह उपस्थित हुए।

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से प्रदेश इकाई सदस्य प्रसन्न कुमार सिंह जिला अध्यक्ष तुलसी राम महतो, जिला मीडिया प्रभारी कृतिबास मंडल, जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार महतो,प्रखंड सचिव दिलीप महतो, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष इरफान अहमद, गोविंदपुर प्रखंड से सुभाष चटर्जी, मनीष, बाघमारा प्रखंड से जे पी महतो एवं जुडेंद्र महतो टीकाराम महतो, अमूल चंद्र महतो, योगेश्वर महतो, महेश्वर महतो, नागेश्वर महतो, प्रदीप महतो, चंद्रशेखर, जगन्नाथ कुमार, राजू ठाकुर, हीरालाल महतो,सुरेश महतो, अरुण कुमार, मोहनलाल महतो, देवानंद रजवार, ललन कुमार महतो, खिरोधर महतो, सुनील महतो, मसूद आलम, शिव प्रसाद महतो, ईश्वर लाल महतो, ताराचंद महतो, संजय महतो एवं पंकज प्रमाणिक उपस्थित हुए। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन दस्तगीर अंसारी ने किया।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...