पंचायत चुनाव : बुढ़मू में 24.64 प्रतिशत मतदान

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कड़ी सुरक्षा के बीच पंचायत चुनाव के चौथे चरण में रांची जिले में गुरुवार को सबसे अधिक अबतक बुढ़मू प्रखंड में 24.64 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे कम 16.66 प्रतिशत मतदान रातू में हुआ है।

जिला प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार खलारी में 20.84, मांडर में 20.03 और चान्हो में 19.39 प्रतिशत मतदान हुआ है।

पल-पल की मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से की जा रही है

रांची जिला के पांच प्रखंड बुढ़मू, खलारी, मांडर, चान्हो और रातू प्रखंड में मतदान जारी है। जिले में कुल 1038 मतदान केन्द्र बनाये गए है।

विकास आयुक्त विशाल सागर ने बताया कि शांतिपूर्वक मतदान हो रहा है। पल-पल की मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से की जा रही है। रांची जिले में अब तक ओवरऑल 21.34 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Share This Article