रांची सिविल सर्जन ने डायरिया प्रभावित गांव का किया दौरा

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के सिविल सर्जन विनोद कुमार ने मंगलवार को डायरिया से प्रभावित गांव कामता काशीटांड़ का दौरा किया। इस दौरान सिविल सर्जन ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य का जायजा लिया।

अनगड़ा प्रखण्ड के कुच्चू पंचायत में स्थित कामता काशीटांड़ गांव में डायरिया से कुछ ग्रामीण पीड़ित थे, जिसकी सूचना मिलने पर सिविल सर्जन ने जाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। बीमार लोगों के बीच दवाईयों का वितरण किया।

सिविल सर्जन ने ग्रामीणों को डायरिया से बचाव के तरीकों को विस्तार से बताया। पानी को उबाल कर पीने तथा अपने हाथों को बार बार साबुन से धोकर ही रसोई में काम करने की सलाह दी है।

सिविल सर्जन ने बताया कि डायरिया पर काबू पा लिया गया है। अब ग्रामीणों के स्वास्थ्य को किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। किसी भी व्यक्ति की मृत्यु डायरिया से नहीं हुई है।

इस गांव की लगातार मोनिटरिंग करने के लिये प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि बीते सोमवार को ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा बहाल करने के लिये प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अनगड़ा ने चापाकल का मरम्मत भी करवाया था, जिससे ग्रामीणों को पेयजल की आपूर्ति में किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं हो।

Share This Article