Ranchi RPF ने नाबालिग लड़की को चाइल्ड लाइन को सौंपा

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ड्यूटी के दौरान रांची स्टेशन पर एक नाबालिग लड़की को पकड़ा है। लड़की अपने घर में परिजनों को बिना बताए काम ढूंढ़ने के लिए गोवा के लिए निकल गयी थी।

शुक्रवार को नाबालिग रांची स्टेशन के काउंटर के पास बैठी हुई मिली। शक के आधार पर हेड कांस्टेबल एसके सिंह के पूछताछ करने पर मामले का पता चला।

नाबालिग ने खुलासा किया कि वह अपनी आजीविका की तलाश में गोवा जा रही है। वह अपने घर से भाग कर आयी है।

इसके बाद एलएसआई अनीता गोदारा ने मामले की जानकारी उसके माता-पिता को दी, लेकिन माता-पिता ने भी आने से इनकार कर दिया। लड़की ने भी घर जाने से साफ इनकार कर दिया।

इसके बाद आरपीएफ ने औपचारिकता पूरी कर उसकी सुरक्षा को देखते हुए उसे चाइल्ड लाइन रांची को सौंप दिया।

Share This Article