दुखद: नहीं रहे झारखंड के जाने-माने अर्थशास्त्री डॉ. रमेश शरण, कोलकाता के अस्पताल में निधन

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dr. Ramesh Saran is no more, dies in Kolkata hospital : झारखंड के जाने-माने अर्थशास्त्री और Vinoba Bhave University के पूर्व कुलपति Dr. Ramesh Saran  अब हमारे बीच नहीं हैं। सोमवार देर रात कोलकाता के एक अस्पताल में 69 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। मंगलवार को रांची में मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार होगा।

बताया जाता है कि उन्हें लंग्स (Lungs) में Infection था, जिसकी वजह से वे पिछले सात-आठ दिन से बीमार थे। पहले उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती

कराया गया और तबीयत में सुधार नहीं होने के बाद एयर एंबुलेंस से कोलकाता ले जाया गया, जहां कल देर रात उनका निधन हो गया।

उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं। रांची के प्रसिद्ध डाॅक्टर अंकित श्रीवास्तव उनके दामाद हैं। डाॅ

उनके असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री (CM) हेमंत सोरेन ने दुख व्यक्त किया है और इसे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट लिखा- मैं Dr. Ramesh Saran के निधन से व्यक्तिगत रूप से काफी मर्माहत हूं, यह झारखंड के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

मै़ं मरांग बुरु से उनकी आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं।

Share This Article