स्पेशल ब्रांच के दारोगा अनुपम कश्यप की इस वजह से हुई थी हत्या, आरोपी मेदिनीनगर से गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Crime Update: राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में स्पेशल ब्रांच के दारोगा अनुपम कश्यप की हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, दो अगस्त की रात सब-इंस्पेक्टर अनुपम बाइक से अकेले घर लौट रहे थे।

इस दौरान डीजल चोरी करते चोरों से उनकी भिड़ंत हो गई थी। इसी दौरान अनुपम को अपराधियों ने गोली मार दी थी।

इस हत्याकांड के एक आरोपी को पुलिस ने पलामू के मेदिनीनगर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम भोला सिंह उर्फ ​​मनोहर बताया जा रहा है। वह हजारीबाग का रहने वाला है।

Share This Article